February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आज लगेगा रक्त रोग एवं कैंसर परामर्श शिविर, आर्टेमिस अस्पताल के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

1 min read
Spread the love

धौलपुर में आज लगेगा रक्त रोग एवं कैंसर परामर्श शिविर: आर्टेमिस अस्पताल के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
धौलपुर।

क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को धौलपुर में हीमटो-ऑन्कोलॉजी (खून की कमी एवं खून से संबंधित कैंसर) के लिए एक विशेष ओपीडी (OPD) का आयोजन किया जा रहा है।
गुरुग्राम के सुप्रसिद्ध आर्टेमिस अस्पताल (Artemis Hospital) के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. विवेक मोहन (कंसल्टेंट – हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट) अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में एनीमिया (खून की कमी), थैलेसीमिया, ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) और अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा। समय: दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
स्थान: डॉ. अनिल बंसल नर्सिंग होम, धौलपुर (राजस्थान)
आयोजकों ने बताया कि परामर्श हेतु पंजीकरण कराने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 99991 82161 अथवा 98100 18095 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर इस तरह के विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होने से मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागने की परेशानी से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *