धड़ले से हो रही हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान, वन विभाग से लेकर आलाधिकारी खामोश
1 min readकुमारगंज वन रेंज के बवां बीट अंतर्गत चौधरी पुर का मामला
पेड़ काटने से एक दिन पूर्व ही कट गई जुर्माने की रसीद
वन कर्मी एवं स्थानीय पुलिस की मिली भगत से हरियाली पर चल रहे आरे
मिल्कीपुर अयोध्या
प्रदेश सरकार जहां एक ओर एक पेड़ मां के नाम रोपित किए जाने को लेकर महा अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वन कर्मी ही इस अभियान को ठेंगा दिखाने में जुटे हैं। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय पुलिस कुमारगंज वन रेंज में हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। वन कर्मियों एवं स्थानीय पुलिस की मिली भगत से लकड़कट्टे हरियाली पर आर चलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण रेंज के बवां बीट में रविवार को देखने को मिला है जहां बीट स्थित चौधरीपुर गांव के कोटवा में लकड़ी ठेकेदार जमशेद ने बीट प्रभारी लोकेश कुमार शर्मा एवं कुमारगंज थाने के बीट प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों से सांठ गांठ करके बीते शनिवार को एक हरे भरे विशालकाय महुआ के पेड़ को अपना निशाना बना लिया तथा आरा चला कर उसे धराशाई कर दिया। जब इस अवैध कटान की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तब शिकायत का सिलसिला शुरू हो गया। शिकायतों के बाद अपने चहेते लकड़ी ठेकेदार पर कार्यवाही न करने की चाहत में जुटे बीट प्रभारी महोदय को कार्यवाही करने पर मजबूर होना पड़ गया और लोकेश शर्मा ने रविवार को बीते बैक डेट यानि 17 जनवरी में ही चौधरीपुर निवासी राकेश कुमार एवं लकड़ी ठेकेदार जमशेद निवासी अमर गंज के नाम 9 हजार रुपए की जुर्माना रसीद काट दी। ज्ञातव्य हो कि यही वनकर्मी और स्थानीय पुलिसकर्मी पहले लकड़ी ठेकेदारों से अवैध कटान कराने के नाम पर वसूली करते हैं और अपनी गर्दन फंसने की नौबत आने पर आनन-फानन में जुर्माने की रसीद काटकर प्रकरण का पटाक्षेप कर देते हैं।काश यदि इन्हीं दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चेत जाएं तो शायद मजाल है कि बिना परमिट के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान कहीं पर हो जाए। फिलहाल अवैध कटान को लेकर बीट प्रभारी लोकेश शर्मा ने 18 जनवरी को हुए अवैध कटान पर 17 जनवरी में ही जुर्माना काटकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्र

