पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल-साइकिल व नमक की बोरी समेत अभियुक्त गिरफ्तार, साथी फरार
1 min readमहराजगंज
अयोध्या
जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक साइकिल और नमक से भरी एक बोरी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई दिनांक 18 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे तेलिया कुआं क्षेत्र में की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त आशू पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय, निवासी दामोदरपुर (बाकरगंज), थाना महराजगंज, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 20 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा नमक से भरी हुई एक बोरी बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त का साथी सत्यम पाण्डेय पुत्र साधूशरण पाण्डेय, निवासी खुशहालगंज, थाना महराजगंज, मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 012/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त आशू पाण्डेय ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल को उसने अपने साथी सत्यम पाण्डेय के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर क्षेत्र से चोरी किया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त आशू पाण्डेय का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, बीएनएस की धाराओं तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल चार मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति की पुष्टि होती है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक हिमांशु सिंह, हेड कांस्टेबल शमशाद अहमद, कांस्टेबल नवीन प्रकाश एवं कांस्टेबल संजय भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी

