खिहारन में मकर संक्रांति पर समरसता भोज जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
1 min readमकर संक्रांति पर समरसता भोज का आयोजन
खिहारन में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
बारुन अयोध्या

मिल्कीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खिहारन स्थित बाबा पाल दास की कुटी पर बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस आयोजन में खिहारन और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि यह विशाल भंडारा और समरसता भोज ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें सभी जाति, धर्म और वर्गों के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, बाबा छोटेलाल, महादेव यादव, मनीष जायसवाल, नौशाद खान, शमीम अंसारी, पूर्व प्रधान विश्राम रावत, बीडीसी इंद्रजीत, राम अंजोर पासवान, पूर्व प्रधान मुलायम सिंह यादव, राकेश यादव, पूर्व कोटेदार कैलाश यादव, बीडीसी सुरेश यादव, पूर्व प्रधान राम प्रताप यादव, शिक्षक अरुण यादव, देव चौरसिया, राजेंद्र शर्मा, अनंतराम यादव, सचिन जायसवाल, राकेश जायसवाल, शैलेष जायसवाल, धर्मराज यादव, अमर प्रताप यादव, शानू जायसवाल, तेज प्रताप यादव, राम यज्ञ यादव, सुनील यादव, रणजीत यादव, दिलीप यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
