भाजपा पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने मकर संक्रांति के अवसर पर बांटा कंबल
1 min readबारुन अयोध्या

मिल्कीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सारी में बृहस्पतिवार दोपहर मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया, जिन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने भीषण ठंड में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रमों को समाज के गरीब तबके को राहत पहुंचाने वाला बताया। कार्यक्रम के आयोजक अनूप कुमार सिंटू ने समरसता भोज का भी आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य, शिवराज पाठक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, समाजसेवी लालचंद चौरसिया, पूर्व प्रधान राम धीरज रावत और संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
