February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजाखेडा क्षेत्र के चम्बल बाढ़ प्रभावित करीब 256 गरीब परिवारों को मिला भूमि का पट्टा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
राजाखेडा क्षेत्र के चम्बल बाढ़ प्रभावित करीब 256 परिवारों को मिला भूमि का पट्टा
ऊँचाई वाले स्थान पर आवंटित प्लॉट में रह सकेंगे प्रभावित परिवार
राजाखेड़ा के चीलपुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सौपें पट्टे
धौलपुर,

राजाखेड़ा उपखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले 256 परिवारों को आवंटित भूमि के पट्टा वितरण कार्यक्रम का राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग व जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के विशिष्ट आतिथ्य में उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत चीलपुरा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बेढ़म ने कहा कि उपखण्ड राजाखेड़ा के ग्रामीण वर्षो से बाढ़ का सामना करते आ रहे है। निचले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की लोक कल्याणकारी योजना द्वारा हमेशा से लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान किया है। जवाबदेही सरकार के तहत प्रभावित परिवारों को ऊचे स्थान पर रहने के लिए पटटा वितरण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 9 हजार रुपये खातों में डाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि पशुओं के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल करके मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से अपने पशुओं का इलाज करा सकते है। विद्युत से कोई गांव वंचित नहीं रहेगा। चम्बल लिफ्ट परियोजना के तहत प्रत्येक परिवार को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपराधों में कमी आई है। बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने सभी आमजनों से कहा कि अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ लें। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि चंबल में हर साल आने वाली बाढ़ के दौरान निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की जान-माल का नुकसान रोकने और बार-बार उन्हें ऊंचे स्थानों पर विस्थापित करने की समस्या के स्थाई समाधान करने के हेतु ग्राम पंचायत चीलपुरा के करीब 256 परिवारों को लिए चंबल नदी इलाके में ऊंचाई वाले स्थानों पर 17 बीघा जमीन अलॉट कर प्रत्येक परिवार को 30 बाई 40 वर्गफुट लगभग 133 वर्ग गज भूखंड दिया गया है जिसमे मकान बनाकर इन गाँवो के लोग आराम से रह सकेंगे। भविष्य में इन गाँवो के लोगों को बाढ़ की स्थिति में अपने घरों से विस्थापित नही होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूखंड के पट्टे घर की महिलाओ के नाम से जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्ष में सामान्य से अत्यधिक भारी वर्षा हुई है। एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को उचें सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित किया है। मुख्यमंत्री द्वारा हवाई सर्वे कर हवाई पटटी पर आमजनों से रूबरू हुए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यो का जाएजा लिया। उन्होंने कहा कि जन एवं पशु हानि में लोगों को मुआवजा दिया गया है। किसानों को उनके मुआवजे की राशि का भुगतान शीघ्र मिल जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुखराम कोली, नीरजा शर्मा, मोतीलाल मीणा, राजवीर सिंह राजावत, रामबस्ती, धीर सिंह, वाचाराम बघेल, राजा भैया, केदार पोषववाल, राजकुमार तौमर, सरपंच राजवती सहित आमजन मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *