सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आरईसीएल फैक्ट्री में चलाया समझाइश अभियान
1 min read
धौलपुर,

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा मनाई जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धौलपुर स्थित आरईसीएल फैक्ट्री में वाहन चालकों से साथ चलाया समझाइश अभियान चलाया गया।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी लंबी दूरी की यात्रा करें पर्याप्त नींद ले और हर 3 घंटे बाद ब्रेक जरूर ले। उन्होंने श्रम अधिनियम के तहत साप्ताहिक छुट्टी और वाहन चालकों को मिलने वाले परिलाभ के बारे में भी जानकारी दी। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स की उपयोगिता तथा क्षमता से अधिक भार के साथ बाहर न चलने की नसीहत दी। समझाइश अभियान में श्रम विभाग के निरीक्षक विमल प्रताप सिंह ने श्रम अधिनियम के अंतर्गत चालकों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी और उन्हें श्रम अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई गई।
