एपीएस खिहारन को हराकर हर्षित इलेवन बनी विजेता
1 min readएपीएस खिहारन को हराकर हर्षित इलेवन बनी विजेता
समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया
मिल्कीपुर
मिल्कीपुर के करमडांडा में आयोजित केपीएल सीजन 5 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हर्षित इलेवन बारुन बाजार संडौली ने जीत लिया। टीम ने एपीएस क्रिकेट क्लब खिहारन को 80 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षित इलेवन बारुन बाजार संडौली ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन का विशाल स्कोर बनाया।
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशाद खान की अगुवाई वाली अहद पब्लिक स्कूल खिहारन की शुरुआत खराब रही। सरताज और ऋषभ की घातक गेंदबाजी के सामने एपीएस की पूरी टीम 92 रनों पर ऑल आउट हो गई।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी अमरनाथ तिवारी ‘मानस’ ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने खेलों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने
फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सरताज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
पूरी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब ऋषभ को और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार लाला मेरठ को दिया गया। इसके अतिरिक्त 67 रन बनाने और 6 विकेट लेने वाले ऋषभ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
जीत के बाद ट्रॉफी के साथ तीन किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई, खिहारन गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों को 21 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

