February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

1 min read
Spread the love

मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

भाजपा मजदूरों से संवैधानिक काम का अधिकार छीन रही है : अभिषेक सिंह राणा

मनरेगा को कमजोर करना सामाजिक न्याय की खुली हत्या है: ओम प्रकाश सिंह

सुल्तानपुर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जनपद में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक लेकिन तीखा, आक्रामक और जनाक्रोश से भरा एक दिवसीय सत्याग्रह किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व तथा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में यह सत्याग्रह आयोजित हुआ।
सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ—देश बचाओ, काम का अधिकार हमारा है, भाजपा सरकार जवाब दो, मजदूर विरोधी सरकार ये सरकार- नहीं चलेगी, “संविधान पर हमला नहीं सहेंगे, जैसे नारे लगाकर भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी से तिकोनिया पार्क का पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह संघर्षमय नजर आया। सत्याग्रह प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मनरेगा को सुनियोजित ढंग से कमजोर करने, बजट में कटौती करने, मजदूरों की मजदूरी महीनों तक रोकने और गरीबों से उनके संवैधानिक काम के अधिकार को छीनने का गंभीर आरोप लगाया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने तीखे शब्दों में कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और किसानों की रीढ़ है। भाजपा सरकार जानबूझकर इस योजना को पंगु बना रही है, बजट काटा जा रहा है, मजदूरी रोकी जा रही है ताकि गरीब मजदूर मजबूर होकर गाँव से पलायन करे, यह सीधे-सीधे संविधान में दिए गए काम के अधिकार पर हमला है। कांग्रेस इस मजदूर विरोधी साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। श्री राणा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से संसद तक निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगी। आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है और अब जो आखिरी सहारा मनरेगा था, उसे भी खत्म करने पर आमादा है। यह सीधे गरीबों के पेट पर हमला है। अगर मनरेगा को कमजोर करने की साजिश बंद नहीं हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और संघर्ष को और तेज करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं बल्कि करोड़ों ग्रामीणों की आजीविका की गारंटी है। इसे कमजोर करना सामाजिक न्याय की खुली हत्या है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेगी, हम इसके लिए पंचायत स्तर पर चौपाल करेंगे, बाजारों में नुक्कड़ सभाएँ करेंगे औऱ ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी,नफीस फारुकी, सुरेश चंद्र मिश्र,आरबी पांडेय,कु. निकलेश सरोज, रणजीत सिंह सलूजा, सलाउद्दीन हाशमी, हौसला प्रसाद भीम, वरुण मिश्र, राजेश तिवारी,शरद श्रीवास्तव, जफर खान, सियाराम त्रिपाठी, आवेश अहमद, ममनून आलम,हामिद राइनी,युवा कांग्रेस के संतोष वर्मा,सुब्रत सिंह सनी,अतिउल्लाह अंसारी, चंद्रभान सिंह,सियाराम वर्मा, अतहर नवाब,इश्तियाक अहमद, रामचंद्र कोरी, प्रदीप सिंह,अनवर हुसैन,तेरस राम पाल, नंदलाल मोर्य, मो.अतीक, इकराम, मोहसिन सलीम,गुड्डू जायसवाल, अशोक सिंह, श्याम लगन कोरी,असलम अंसारी,हर्ष नारायण शुक्ला, राम किशोर, देवेंद्र तिवारी,कौशल कुमार श्रीवास्तव, इंद्रकेश शर्मा, विजय त्रिपाठी, ओमप्रकाश दुबे, हाजी फिरोज अहमद, बलराम त्रिपाठी,अशोक कुमार सिंह,बाबुल खान, अनवर हुसैन,अजय मिश्रा,तुलसीराम गौतम,जनार्दन शुक्ल, शीतल साहू, सरदार परमजीत सिंह, मो.कमर खान, दिनेश कुमार मिश्रा, सिराज अहमद,विभु पांडेय, विकास मिश्र सहित सैकड़ो नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता व मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *