February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खिलाड़ी उत्कर्ष प्रदर्शन कर अपनी बटालियन का नाम रोशन करें :- श्रीनिधि बीटी

1 min read
Spread the love

खिलाड़ी उत्कर्ष प्रदर्शन कर अपनी बटालियन का नाम रोशन करें-श्रीनिधि बीटी
45वीं अंतर बटालियन रेंज द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
धौलपुर,

45वीं अंतर बटालियन रेंज द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता छठी बटालियन आरएसी ग्राउंड पर आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बटालियन का नाम रोशन करें और खेल के दौरान खेल भावना का परिचय दें। उन्होंने कहा कि हार जीत खेल के पहलू होते हैं। हार जीत को परे रखते हुए अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करें। इस अवसर पर कमांडेंट विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर आरएसी में 45वीं प्रतियोगिता में राजस्थान की जो बटालियन ने भागीदारी निभाई है। जिसमें महिला पुरुष वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया। समारोह में डिप्टी कमांडेंट सुरेश शुक्ला ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। आयोजन के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी फिजिकल बृजेंद्र कोली, डॉ पीसी पाठक चोब सिंह, हरिमोहन शर्मा, अजय बघेल, मोहम्मद जाकिर हुसैन, अल्का विश्नोई, रश्मि राव, रवि मोहन त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। आतिशबाजी के बीच हुआ उद्घाटन समारोह गुब्बारे उड़ाकर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 9 जनवरी तक प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा। 7 जनवरी को 29 खेलकूद प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन। शुभारंभ के दौरान 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर मनीषा, द्वितीय पर सुमन व तृतीय स्थान पर किर्ति को पुष्प गुच्छ एवं स्वर्ण, रजत व कांस्य के मेडल प्रदान किए। सभी टीमों द्वारा आरएसी बैंड पर मार्च पास्ट किया।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *