खेल के मैदान की विकास प्राधिकरण द्वारा नीलामी को लेकर सपाइयों ने जताया आक्रोश
1 min read
बांदा
खेल के मैदान की विकास प्राधिकरण द्वारा नीलामी को लेकर सपाइयों ने जताया आक्रोश।
जनपद के ऐतिहासिक खेल मैदान पर पड़ी बांदा के माफिया और प्राधिकरण की नजर।
खेल मैदान में हाकी के जादूगर से लेकर देश के तमाम खिलाड़ियों ने दिखाई अपना प्रदर्शन।
इतना ही नहीं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की तमाम रैलियों का भी आगाज इसी मैदान से हुआ ।
लोगों का कहना है कि यदि इस मैदान की होगी नीलामी तो खिलाड़ीयों के खेल के लिए होगी परेशानी।
इतना ही नहीं जनपद में होने वाली चुनावी रैली और अन्य कार्यक्रमों में होगी परेशानी।
आज सपाइयों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि यदि खेल मैदान की नीलामी न रोकी गई तो करेंगे बड़ा आंदोलन।
मामला बांदा जनपद के शहर में स्थित रायफल क्लब मैदान का

