परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
1 min readकोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
धौलपुर

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं राज्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेश की पालना में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन विभाग की ओर से संघन समझाइश अभियान चलाया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रेल्वे स्टेशन, पुराना डाकखाना चौराहे पर टेंपो चालकों के बीच समझाइश अभियान चलाया गया। टेंपो चालकों को पंपलेट वितरित की गई है।
परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने चालकों से कहा कि चालक वाहन चलाते समय सदैव समय यातायात नियमों का पालन करें तथा जब भी सड़क पर कोई दुर्घटना में घायल आपको दिखाई दे तो तत्काल प्रभाव से उसे नजदीकी चिकित्सालय में पहुंच कर मानव धर्म निभाएं।
उन्होंने कहा कि इन दोनों कोहरा अत्यधिक हो रहा है। कोहरे के समय रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। रात्रि के समय यात्रा से बचें तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन की गति को नियंत्रित रखें। यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने नियमों की पालना न करने वाले चालकों के ख़िलाफ़ चालान की कार्रवाई की। विभाग की ओर से नियमित रिफ्लेक्टर अभियान भी चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर ब्लॉक स्तर पर व जिला स्तर पर आयोजन कराया जाएगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
