कांग्रेसियों ने रायफल क्लब मैदान की नीलामी को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
1 min readबांदा

जनपद बांदा से है जहां सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम कैम्प कार्यालय से नारेबाजी करता हुआ शहर के मध्य बाबूलाल चौराहा स्थित रायफल क्लब मैदान पहुंचकर शासन, प्रशासन व बांदा विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “शासन व प्रशासन की मिली भगत से बांदा विकास प्राधिकरण आगामी 21 जनवरी 2026 को नीलाम किए जाने की तैयारी कर चुका है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए सड़कों में आने के लिए तैयार है अगर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से न रोका गया, तो अभी तो यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन था, नीलामी वाले दिन उग्र प्रदर्शन कर रोके जाने का काम किया जाएगा चाहे जेल ही क्यों न जाना पड़े।
