सड़क हादसे में कोटडीह निवासी युवा अधिवक्ता की मौत
1 min readअयोध्या।
खण्डासा थाना क्षेत्र के कोटडीह पूरे सुफल के पूर्व शुक्ल गांव निवासी अमित शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। अयोध्या रायबरेली हाईवे स्थित मऊ शिवाला के पास पुलिस को वह सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैंट पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट हो जाएगा। जानकारी मिली है कि अमित शुक्ला अधिवक्ता थे और कचहरी में प्रैक्टिस भी करते थे। मृतक के एक पांच वर्ष का बेटा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

