February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मीडिया कर्मी से बदसलूकी और कैमरा छीनने के मामले में अस्पताल कर्मियों पर लूट का मुकदमा

1 min read
Spread the love

कलम पर पहरा नही चलेगा
  

अयोध्या

साकेतपुरी स्थित निर्मला हॉस्पिटल में कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से बदसलूकी और कैमरा छीनने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो जर्नलिस्ट राजा की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में अस्पताल के कर्मियों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर जिले में मीडिया जगत में रोष व्याप्त है।बताया गया कि सोमवार को मीडिया कर्मी निर्मला हॉस्पिटल में कवरेज के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन और कर्मियों ने उनसे अभद्रता की, कैमरा और माइक जबरन छीन लिया और कवरेज से रोकने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अयोध्या द्वारा निर्मला हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। उसी से जुड़े मामले की कवरेज के दौरान यह विवाद उत्पन्न हुआ।मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन सच्चाई सामने आने से रोकने के लिए दबाव बना रहा था।कोतवाली अयोध्या पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अस्पताल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मीडिया की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *