कोतवाली परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न
1 min read्बीकापुर अयोध्या

कल सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की
जहां बैठक के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने और अपराध नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गई।
वही प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया की कभी-कभी छोटी घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाती है।
जैसे भूमि विवाद से संबंधित मामलों में भी जानकारी देने के लिए कहा गया इसके अलावा क्षेत्र में अबैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री, गैर सामाजिक अपराधिक गतिविधियों के बारे में भी पुलिस को समय से अवगत कराने की अपील भी की गई।
नव वर्ष के उल्लास में सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
साथ- साथ यह बताया कि जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में नव वर्ष को लेकर शांति और सुरक्षा बनाने में अपना योगदान दे।
ताकि किसी तरह का हुड़दंग अथवा गैर सामाजिक हरकत रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग हो सके
ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव भी पूछे गए और समस्याओं को भी नोट किया गया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम शेख,प्रधान अहमद रजा,मोहम्मद मोबीन,बृज कुमार यादव,अनिल तिवारी,मुकुल आनंद,बजरंग प्रसाद,राजीव जैन,सोनू,शिव मूरत तिवारी,मोहम्मद नफीस,अवधेश मिश्रा,रामचंदर निषाद,धनंजय सिंह,कुलदीप निषाद,बीडीसी राहुल दुबे,सहित अन्य ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
