March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सिक्ख समाज ने दिया फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म – सत्येंद्र पाराशर

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
धौलपुर में फुटबॉल का भविष्य स्वर्णिम – दिलीप सिंह शेखावत

सिक्ख समाज ने दिया फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म – सत्येंद्र पाराशर

फाइनल मुकाबला होगा 31 दिसंबर को

धौलपुर ।

इंदिरा गांधी स्टेडियम पर सिख समाज व खालसा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शहीद भगत सिंह फुटबॉल लीग के चौथे दिन राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेश सचिव दिलीप सिंह शेखावत धौलपुर पहुंचे जहां उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्रतिकार उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में फुटबॉल को लेकर प्रतिवर्ष डॉन आयोजन किए जाते हैं मगर जितना अनुशासित और व्यवस्थित धौलपुर का शहीद भगत सिंह फुटबॉल लीग किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि धौलपुर में फुटबॉल का भविष्य काफी स्वर्ण में है और धौलपुर से आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि सिक्ख समुदाय ने धौलपुर फुटबॉल खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म दिया है जहां वह अपने खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकते हैं उन्होंने कहा कि खालसा क्लब ने छोटे-छोटे फुटबॉल के खिलाड़ियों को जो अवसर दिया है उसे आने वाले दिनों में धौलपुर में फुटबॉल खिलाड़ियों की एक बहुत बड़ी टीम तैयार हो जाएगी आज धौलपुर के हर गली में फुटबॉल का खिलाड़ी दिखाई देता है निश्चित रूप से यह फुटबॉल के लिए अच्छे संकेत हैं।
पूर्व पार्षद अकील अहमद ने कहा कि शहीद भगत सिंह फुटबॉल लीग अपने आप में बहुत ही बेहतरीन आयोजन है जिसमें खिलाड़ी रंगीन रोशनी में अपने खेल का हुनर दिखा रहे हैं ।
इस अवसर पर अमर सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । पूर्व शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने कहा कि बदलते समय में धौलपुर में खेलों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर फुटबॉल पर देखने को मिल रहा है जहां खिलाड़ियों की बहुत बड़ी श्रृंखला तैयार हो गई है ।
भारतीय जनता पार्टी की महिला महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्रतिकार उन्हें बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में बालवीर वेंस, ओंमकार सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व शारीरिक शिक्षक
हरीबाबू शर्मा,
प्रतियोगिता के रेफरी राजस्थान फुटबॉल संघ के ललिता चौधरी, अनुराधा बिलवाल, जावेद खान ,दिनेश कुमार व जावेद अली रहे ।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *