February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत रैन बसेरों एवं आश्रय स्थलों के इंतजाम दुरुस्त रखे जायें :-एडीएम

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

बिजली, पानी एवं मौसमी बिमारियों को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत रैन बसेरों एवं आश्रय स्थलों के इंतजाम दुरुस्त रखे जायें जिससे निराश्रित लोग शरण लेकर अपना बचाव कर सकें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद को संबंधित सड़कों पर पेचवर्क एवं दुरुस्तीकरण का कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे प्रकरणों, जनसुनवाई मे प्राप्त प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दीर्घकाल से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए, औसत निस्तारण समय में कमी की जाये एवं परिवादों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कर परिवादियों को राहत एवं संतुष्टि प्रदान की जाये। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल की समय-समय पर गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *