February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जंगल से अज्ञात युवती का शव मिला,पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

जसपुरा।

थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के जंगलों में सोमवार को लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव की सूचना चरवाहों के माध्यम से थाना प्रभारी अनिल कुमार को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।प्रारंभिक तौर पर शव अविवाहित युवती का प्रतीत हो रहा है और शव एक दो दिन पुराना माना जा रहा है।घटना स्थल पर ASP मोविस टॉक,सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने पहुंचकर पड़ताल किया।शांति व्यवस्था की दृष्टि से पैलानी थाना प्रभारी राजेश कुमार भी अपनी टीम के साथ में पहुंची।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिला है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।पुलिस शिनाख्त कराने और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।वही क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव मिलने पर सनसनी फैल गई है।घटना स्थल से कुछ दूरी पर खून की बूंदे मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *