बेसिक कोर्स के तीसरे दिन गठबन्धनों का प्रशिक्षण देकर बताया गया महत्व
1 min read
फर्रुखाबाद

भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशन में संचालित बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर प्रातःकालीन सत्र का प्रारम्भ बी. पी. सिक्स एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। इसमें ध्वज शिष्टाचार की प्रक्रिया स्काउट विंग के प्रतिभागियों के द्वारा की गई गयी। जिसमें लीडर, सहायक लीडर और ध्वज लीडर की भूमिका प्रतिभागी स्काउट मास्टर्स द्वारा की गई।इस अवसर पर सहा. प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मण्डल श्री मयंक शर्मा जी,लीडर ऑफ़ दी कोर्स (स्काउट) श्री मनोज कुमार रावत जी, लीडर आफ दी कोर्स (गाइड) श्रीमती शशिप्रभा, प्रशिक्षक स्काउट श्री मनीष जी, श्री सुधीर कुशवाहा जी तथा प्रशिक्षिका श्रीमती चमन शुक्ला, श्री योगेश कुमार, जिला सचिव डा. महेश चन्द्र राजपूत जी , जिला कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात सत्र का शुभारंभ श्रीमती चमन शुक्ला ने किया स्काउट और गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। इसके पश्चात श्रीमती शशि प्रभा एल0ओ0 सी0 गाइड ने वन विद्या के बारे में बताया, प्रशिक्षक मनीष कुमार ने प्रथम सोपान की गांठे तथा बंधन के बारे में बताया,श्री मनोज कुमार रावत ने सभी प्रतिभागी को सीटी तथा हाथ के संकेत की जानकारी दी।इसके बाद सभी प्रतिभागियों को भोजन मंत्र के द्वारा भोजन कराया गया तथा भोजन की जिम्मेदारी शेर ग्रुप द्वारा निभाई गई तथा भोजन सत्र के उपरांत विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा स्काउट-गाइड नियम, प्रार्थना, झंडा गीत का एस.टी. ए. किया गया तथा गांठो को लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप फायर में प्रशिक्षुओं की टोलियों द्वारा देशभक्ति एवं ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया गया और कैंप फायर की गतिविधि के अंतर्गत चारों दिशाओं के संदेशवाहकों के द्वारा शांति, हरियाली संरक्षण, खुशी तथा प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तृतीय दिवस में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त श्री मयंक शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़ कर सक्रियता से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
योगेश कुमार ब्यूरो
