February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजा भैया का योगदान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास लाया रंग सांसद निधि से लगा खड़ंजा, सीहीपुर वासियों में खुशी का माहौल

1 min read
Spread the love


हैदरगंज अयोध्या
राजा भैया का योगदान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास एवं ग्रामीणों के सामंजस्य से बने सीहीपुर सम्पर्क मार्ग पर लगा सांसद निधि से खड़ंजा सीहीपुर वासियों को समर्पित।

हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीहीपुर संपर्क मार्ग राजा भैया खपराडीह सीहीपुर के योगदान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव के अथक प्रयास तथा ग्रामीणों के सहयोग से बने संपर्क मार्ग पर सांसद निधि से लगभग 800 मीटर लगे खड़ंजे के बाद आज सीहीपुर की जनता को समर्पित कर दिया गया मौके पर उपस्थित लोगों ने राजा भैया की जयकारे भी लगाए जिनके योगदान से यह रास्ता बन सका है यहां कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं था लेकिन उक्त भूमि राजा भैया की थी व कुछ ग्रामीणों के योगदान के बाद रास्ता बना और प्रधान के प्रयास से मिट्टी कार्य और उसके बाद सांसद निधि से खड़ंजा लगवाया गया और आज जनता को समर्पित किया गया इस रास्ते के बनने से सीहीपुर के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों में खुशी भी देखी गई इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव के द्वारा मिष्ठान वितरण और नाश्ते की व्यवस्था किया गया मौके पर पूर्व प्रधान गुड्डू, गंगा राम निषाद सदस्य क्षेत्र पंचायत, रोशन सिंह, संजय पाठक, प्रदीप सदस्य पंचायत प्रतिनिधि, प्रमिला सदस्य क्षेत्र पंचायत, रामप्रवेश, गंगाराम मौर्य, महावीर यादव, जियालाल भारती, डॉक्टर प्रदीप कुमार, देव प्रकाश, महाराज दीन, कुलदीप, श्यामलाल, पवन कुमार, गोलू यादव, अमरजीत, संतराम ट्रेलर, अलगू प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, नंहकऊ, भारत लाल कनौजिया, शिव शंकर मौर्य, संजय यादव सहित सैकड़ो की संख्या में युवा वृद्ध और बच्चे उपस्थित रहे।

सुरेश मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *