बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियां हुई विधिवत संपादित
1 min read
फर्रुखाबाद
प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में स्काउट और गाइड के प्रशिक्षकों हेतु 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियाँ स्कीम ऑफ़ ट्रेनिंग के अनुसार संपादित हुई। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल श्री मयंक शर्मा जी,जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव श्री महेश चन्द्र राजपूत,लीडर ऑफ दी कोर्स (स्काउट) श्री मनोज कुमार रावत, लीडर ऑफ कोर्स (गाइड) श्रीमती शशिप्रभा ,जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती चमन शुक्ला,जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री गजेंद्र सिंह,जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री योगेश कुमार,श्री मनीष कुमार,स्काउट मास्टर पुष्कर मिश्रा,पुष्पेंद्र शर्मा जी उपस्थित रहे। शिविर की समस्त गतिविधियाँ कोर्स स्टाफ द्वारा भारत स्काउट और गाइड की स्कीम ऑफ़ ट्रेनिंग के अनुसार विधिवत सम्पन्न हुईं।
योगेश कुमार ब्यूरो

