February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर भ्रष्टाचार आये दिन लोग होते हैं हादसे के शिकार

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदर्शों की उड़ी धज्जियां

गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर हुआ घोटाला ऐसा हो रहा प्रतीत

दोस्तपुर शाही पुल से लेकर शाहपुर जंगल तक पक्की सड़क चौड़ी करण कार्य नहीं हुआ पूरा

सुलतानपुर

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार में सन 2017 से लेकर सन 2025 तक तमाम तरीके के नोटिफिकेशन और गाइडलाइंस जारी किए गए जिसमें जनता की सुरक्षा के लिए तमाम तरीके की दावा किया गया दावे की पोल हर एक एंगल पर खुलती गई अधिकारी झूठ पर झूठ बोलते रहे जनता की उम्मीद पर पानी फेरने में कोई कर कम नहीं छोड़ा गया वही सुल्तानपुर जिले के तहसील कादीपुर के विधानसभा 191 के विधायक राजेश गौतम दो बार के विधायक के क्षेत्र की दुर्दशा जनता को मौत के मुंह में धकेल रही है लोग कहते हैं बिजली पानी सड़क की सुविधा में जब भ्रष्टाचार का भेट चढ़ जाए तो क्षेत्र की जनता मौत के मुंह में समा जाए। और आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं सरकार की ध्यान सिर्फ जनता से कैसे पैसे वसूले जाएं इस पर निगाह टिकी हुई है और किस तरह से घोटाले किए जाएं इन सभी मुद्दों पर जनता को लगातार महंगाई की मार जीएसटी की मार किसानों के ऊपर अतिरिक्त ब्याज रखकर किसानों से वसूला जा रहा है आखिर क्यों किस लिए जनता टैक्स दे रही है टैक्स के पैसे का क्या सदुपयोग हो रहा है या लग्जरी लाइफ जीने के लिए जनता टैक्स दे रही है, या जनता ठोकर खाने के लिए टैक्स दे रही हैं। आखिर 8 सालों में अभी तक सड़क गड्ढा मुक्त क्यों नहीं हुई? इन सभी सवालों की जवाब कौन देगा।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *