February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सुलतानपुर की मासिक बैठक दिनेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जनपद में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सुलतानपुर की मासिक बैठक दिनेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई॥
मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हरिनाम सिंह जी के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार को जिला धिकारी सुलतानपुर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया साथ में किसानों की समस्याओं का एक ज्ञापन नौ सूत्रीय जिलाधिकारी को सौंपा गया ॥
यथा शीघ्र समाधान न होने पर बडे़ आन्दोलन किये जाने का होना सुनिश्चित किया गया ज्ञापन में खाद बिजली पानी पुलिसिया उत्पीड़न माइनर की सफाई जनपद में खतौनी का सत्यापन समय से नहीं हो रहा है सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों द्वारा किसानों से सुविधा शुल्क की मांग हो रही है जिससे धान खरीद में विलम्ब हो रहा है धान खरीद बिचौलियों के माध्यम से हो रहा है, रवि की फसल की सिंचाईं हेतु दिन में दस घंटे विधुत आपूर्ति किया जाय पुलिस विभाग से आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा है पुलिस आम जनता से सुविधा शुल्क की मांग हो रहा है रजिस्ट्री कार्यालयों में कमीशन खाेरी जोरों पर हो रही है आदि समस्या ज्ञापन में शामिल हैं बैठक के बाद प्रर्दशन में शामिल पदाधिकारी सूर्य नारायण सिंह दिलीप वर्मा विजय यादव वेद प्रकाश मिश्रा तहसील अध्यक्ष सदर ज्ञान प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष नन्हें लाल यादव वंशराज यादव जिला सचिव सुलतानपुर सैय्यदा वेगम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुलतानपुर पुजा दुबे जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ गुलाब देवी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरन मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुबे पुर मिथिलेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *