कारागृह मे सचिव, विशिष्ट न्यायाधीश व अन्य अधिकारीयों के नेतृत्व में किया पौधरोपण
1 min readसचिव, विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी एवं गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह में किया पौधारोपण
धौलपुर,
रालसा के पालना में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने शीतकालीन महीनों के दौरान बढ़ते पर्यावरणीय प्रदूषण, विशेष रूप से देश के अनक भागों में वायु गुणवत्ता में हो रही गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए प्रोटेक्ट टूडे, स्क्यिोर टूमारो शीर्षक से पैन-इंडिया पर्यावरणीय विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल का शुभारंभ किया गया है। पहल का उद्देश्य पर्यावरणीय विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करना, सरल एवं किफायती निवारक उपायों को प्रोत्साहित करना तथा समुदायों-विशेषकर संवेदनशील वर्गों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध वैधानिक शिकायत निवारण तंत्रों के संबंध में जागरूक कर सशक्त बनाना है। इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव, विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी नम्रता पारीक एवं गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह में पौधारोपण किया एवं इस अवसर पर सभी बंदियों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा, जिला साक्षरता अधिकारी वीरी सिंह, सहायक निदेशक कृषि अधिकारी पीडी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी वनय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह, स्टेनो राहुल डण्डौतिया, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन, चीफ एलएडीसी अमित कमठान डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिकरवार, मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह का स्टाफ मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

