सचिव एवं विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया
1 min read
धौलपुर,
सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव एवं विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी नम्रता पारीक की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण दौरान सभी गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जेल में स्थित बैरकों में जाकर सभी बंदियों अण्डरट्राइल एवं कन्विट बंदियों से अलग-अलग बातचीत की तथा बंदियों से उनके केस के प्रकरण जमानत आगामी पेशी तारीख इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली एवं बंदियों से जातिगत भेदभाव के बारे में पूछा गया तो सभी बंदियों ने जातिगत भेदभाव होना नहीं बताया। साथ ही बंदियों से जेल में लेट्रिनों एवं बाथरुमों की सफाई के संबंध में भी जानकारी लेने एवं सफाई करने में जातिगत भेदभाव के बारे में भी सभी बंदियों से पूछा गया तो सभी बंदियों ने जातिगत भेदभाव होना नहीं बताया। साथ ही रसोईघर में भी खाने के बारे में जानकारी ली गई और खाने बनाने में भी बंदियों से किसी भी प्रकार की जातिगत भेदभाव के बारे में पूछने पर बंदियों ने जातिगत भेदभाव नहीं होना बताया।
साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के अनुसरण में अंकित बिंदुओं के बारे में भी जानकारी दी तथा सभी विचाराधीन बंदियों से सचिव ने जानकारी ली कि ट्रायल कार्यवाही के दौरान किसी भी बंदी को अदालतों के सामने पेश होने में कोई भी परेशानी आती है। साथ ही निरीक्षण दौरान पीएलएसी के कामकाजों के बारे में भी जानकारी ली एवं उनके केस रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। सभी बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी। एलएडीसीज अधिवक्तागणों को बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने एवं निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के भी एलएडीसीज अधिवक्तागणों को निर्देश प्रदान किए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा, जिला साक्षरता अधिकारी वीरी सिंह, सहायक निदेशक कृषि अधिकारी पीडी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी वनय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह, स्टेनो राहुल डण्डौतिया, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन, चीफ एलएडीसी अमित कमठान डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिकरवार, मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह का स्टाफ मौजूद रहे
ब्यूरो विजय शर्मा

