February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भव्य कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

धौलपुर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब भव्य कलश यात्रा के साथ ‘श्रीमद्भागवत कथा’ का मंगल शुभारंभ
धौलपुर।

शहर आज पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। धौलपुर समस्त भक्त मंडल एवं श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज सोमवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। काली माई मंदिर से शुरू हुई यह कलश यात्रा बजरिया, तोप तिराया, सब्जी मंडी , पैलेस होते हुए कथा स्थल ‘राधा बिहारी मंदिर’ (पैलेस रोड) पहुँची, जहाँ भक्तों ने जयकारों के साथ आसमान गुंजा दिया।
पीत वस्त्रों में सजी महिलाओं ने बढ़ाई शोभा, कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए, पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं के कारण पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
कथा के मुख्य आयोजक समस्त भक्तमंडल धौलपुर एवं श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के पदाधिकारी पूरी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए। कार्यक्रम के संरक्षक और प्रमुख सेवादारों में भोला गुप्ता , संगीता गुप्ता, विजय शर्मा, सुनील जगरिया, उपेन्द्र दीक्षित, रामकिशोर पाठक, विक्की गुप्ता, सुनीता लवानिया , सीमा अग्रवाल, नीलम शर्मा, स्नेहा, ललिता गुर्जर, किशन यादव सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति शामिल रहीं।
आज से बरसेगी अमृत वर्षा
कथा प्रवक्ता आचार्य योगेश कृष्ण जी महाराज वृंदावन वाले ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ईश्वर से मिलाने का काम श्रीमद् भागवत कथा करती है। इसलिए हमें कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए कथा प्रवक्ता योगेश कृष्ण महाराज ने कहा कि कथा का वाचन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *