February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हिस्ट्रीशीटर रकीब अहमद से जान का खतरा, पीड़ित ने लगाई प्रशासन से सुरक्षा की गुहार,

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज इनायतपुर निवासी मोहम्मद शाहिद ने हिस्ट्रीशीटर रकीब अहमद व उसके साथियों से जान-माल के गंभीर खतरे की आशंका जताते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 560/2025 के बावजूद दबंग अभियुक्त लगातार धमकी, गाली-गलौज और जान से मारने की चेतावनी दे रहे हैं।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार 22 नवंबर 2025 को रकीब अहमद, तौहीद अहमद व अन्य ने मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 की रात को नामजद अभियुक्त 2–3 अज्ञात लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए पत्नी-बच्चों तक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पुश्तैनी आबादी की जमीन पर न्यायालय के स्टे के बावजूद अवैध कब्जे का प्रयास जारी है।हिस्ट्रीशीटर रकीब अहमद 100000 के इनामिया सिराज अहमद लोलेपुर सुल्तानपुर को अपना गुरु मानता है, सूत्रों की मानें तो हिस्ट्रीशीटर रकीब सिराज का करीबी रिश्तेदार भी है।उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा उपलब्ध कराने और परिवार की जान-माल की रक्षा की मांग की है।
क्रम सं. मुकदमा संख्या संबंधित धारा अधिनियम / विवरण

  1. मु.अ.सं. 204/12 147, 148, 149, 307, 323, 506 भारतीय दण्ड संहिता
  2. मु.अ.सं. 703/2012 3/25 आयुध अधिनियम, 1959
    3.मु.अ.सं. 517/2013 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970
    4.मु.अ.सं. 810/2013, 290 सार्वजनिक उपद्रव से संबंधित
    5.मु.अ.सं. 415/2014, 290 सार्वजनिक उपद्रव से संबंधित
  3. मु.अ.सं. 480/2015 147, 148, 323, 325, 504, 506 भारतीय दण्ड संहिता
    7.मु.अ.सं. 041/2019 147, 323, 504, 506 भारतीय दण्ड संहिता
  4. मु.अ.सं. 09/2024 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970
  5. मु.अ.सं. 072/2024 323, 504, 506 भारतीय दण्ड संहिता
  6. मु.अ.सं. 232/2024 307, 504, 506 भारतीय दण्ड संहिता
  7. मु. अ. सं. 560/2025
    115(2),352,351(3) BNS

12.दिनांक 05/12/2023 व 05/02/2024 को 107/116 एवं 07/03/2024 व 04/09/2025 को पुलिस द्वारा 151 में चालान यह सिर्फ गोसाईगंज थाने में दर्ज मुकदमे हैं, अन्य थानों में दर्ज मुकदमे अलग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *