हैरिंगटनगंज ब्लाक सभागार मे “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम हुआ संपन्न
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
जनपद के विकास खंड हैरिंग्टनगंज में निपुण बच्चो को पुरुस्कृत करने और जनसमुदाय मे भागीदारी तथा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार के प्रयासों मे विशेष विकास खंड हैरिग्टनगंज के हमारा आँगन हमारा बच्चे कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम केवल जनसम्पर्क और जनसमुदाय की भागीदारी शिक्षा के विकास से जुडी हैँ जब अभिभावक जुड़ेंगे तभी मूल रूप से बच्चे भी जुड़कर विकास करेंगे।खंड शिक्षा अधिकारी रामसुयश वर्मा ने बताया की निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश को निपुण बनाए जाने के क्रम मे विकासखंड को भी निपुण होना हैँ जिसमे विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चों से ही विद्यालय को निपुण माना जायेगा ऐसे होनहार बच्चों को चिन्हित कर पुरुस्कार देने के योजना मे आज सभी न्याय पंचायत से पांच पांच निपुण बच्चों को पुरुस्कार भी दिया जाना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्मृति चिन्ह ,बुके और शाल भेटकर अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हनुमान सिंह ने किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैरिंग्टनगंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।क्वालिटी कोऑर्डिनेटर सीता ने बच्चो के पुरस्कार प्रबंधन का कार्य संभाला। खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान पलिया लोहानी अभिषेक सिंह उर्फ भोला सिंह ने आये सभी निपुण बच्चो को कहानी की किताब स्टेशनरी और कॉपी देकर पुरुस्कृत किया। बच्चों को जलपान और लंच वितरण भी कराया गया
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष सरयू दुबे, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह उर्फ भोला सिंह प्रधान पलिया लोहानी, महेंद्र चौरसिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, समस्त एआरपी, नोडल संकुल शिक्षक, अभिभावक एवं जनसमुदाय के साथ कार्यालय के कर्मचारी महताब आलम, कुलदीप, मनोज, कृष्ण लाल, समेत बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।
दिनेश कुमार

