तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल
1 min readबांदा

बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार युवक ने पैदल जा रहे वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं।
- घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- घायल रतुवा प्रजापति को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है
- पुलिस ने बाइक सवार को अपने कब्जे में लिया है
- पुलिस मामले की जांच कर रही – घायल रतुवा प्रजापति की स्थिति गंभीर बनी हुई है ,उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
