बालू लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर महिला की मौत दो घायल
1 min readबांदा

जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम माटा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, एक बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर एक महिला की मौत हो गई है वही बाइक सवार व एक बच्ची घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया है और वही घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया गया, और जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के द्वारा जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी
