February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट पर कार्रवाई पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या जनपद कुमारगंज थाना क्षेत्र के बंवा गांव निवासी फैजान पुत्र पप्पू को सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह देश विरोधी नारे लगाते हुए नजर आ रहा है। इस मामले में मनीष कौशल, सत्रोहन कौशल, लव कुमार मिश्रा, सूरज कौशल, दुर्गा मिश्रा, रवि सिंह, रजत, आशीष शुक्ला और सुरेश पाण्डेय ने कुमारगंज थाने में संयुक्त रूप से तहरीर दी थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फैजान सोशल मीडिया पर देश विरोधी का नारा लगाकर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था और SIR फॉर्म का भी विरोध कर रहा था। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी युवक लगातार सोशल मीडिया पर देश विरोधी और पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करता रहता है, जिससे लाखों हिंदुओं और देशवासियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। तहरीर के आधार पर कुमारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वहीं, कुमारगंज थाना प्रभारी धनीराम वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *