मध्य प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों का 41 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को विकास खंड हैरिंग्टनगंज की आदर्श ग्रामपंचायत पलिया लोहानी का किया भ्रमण
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
मध्य प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों का 41 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को विकास खंड हैरिंग्टनगंज की आदर्श ग्रामपंचायत पलिया लोहानी पहुंचा।भ्रमण दल ने ग्रामपंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यो की तकनीक की जानकारी साझा की।
पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान(प्रिट)के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों का यह दल बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पलिया लोहानी गांव पहुंचा, दल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में ग्रामप्रधान अभिषेक भद्र सिंह से जानकारी ली। सचिवालय में सीएससी संचालन ,डिजिटल लाइब्रेरी, आरआरसी संचालन ,एसएलडब्लयूएम के कार्य, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र ,ओएसआर तथा अन्य नवाचार के कार्यों का अवलोकन किया, पंचायत के अद्यतन अभिलेखों का अवलोकन किया।साथ ही विकास कार्यों में प्रयोग की जाने वाली तकनीकियों के बारे में जानकारी ली।
अपने अनुभव साझा करते हुए भिंड जिले की ग्रामपंचायत उमरी के सरपंच वीरेंद्र यादव ने कहा कि यहां की कचरा प्रबंधन व्यवस्था अच्छी है,प्राथमिक विद्यालय में बनी अंतरिक्ष शाला से बच्चों को विज्ञान की तकनीकी शिक्षा की सुविधा सराहनीय कदम है।कहा कि यहां की तकनीक को अपने यहां भी प्रयोग करेंगे।गुसीम गांव के सरपंच जीतू कोठारी ने कहा कि कचरे से खाद बनाने की तकनीक अच्छी लगी प्रक्रिया भी काफी सरल है,हम लोग भी इस तकनीक का प्रयोग अपनी ग्रामपंचायत में करेंगे।
भितरवार की जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी राजे व भितरवार की सरपंच लाली देवी ने खाद्यान्न प्रबंधन व वितरण प्रणाली का अवलोकन किया,लोगों से जानकारी ली।अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ की व्यवस्था व तकनीक बेहतर है।हम अपने यहां भी इस प्रणाली को अपनाने का सुझाव अधिकारियों को देंगे।
भ्रमण दल में पंचायती राज प्रशिक्षण लखनऊ (प्रिट )के मनीष कुमार मिश्र, हिमांशु चौरसिया, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डीपीएम आशुतोष शर्मा थेमेटिक एक्सपर्ट प्रदीप सिंह भितरवार की फैसिलिटी नारायण सिंह सहित भ्रमण दल के सदस्य, ग्राम प्रधान पलिया लोहानी अभिषेकभद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत हैरिंगटनगंज अरविंद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार,प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव,सीएचओ आफरीन बानो,एएनएम मीरा पाठक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

