February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रभारी मंत्री ने किया जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

1 min read
Spread the love



धौलपुर,

जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केंद्र में 2 साल नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान थीम पर आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान जिले में किये गये नवाचारों एवं विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्ष में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निरामय राजस्थान अभियान, पीएम सूर्यघर योजना, युवाओं को नियुक्तियां, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, यूनिटी मार्च, पालनहार योजना, नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा, नए चिकित्सा संस्थान, नवाचार, वन विभाग, हरियालो राजस्थान, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, उज्ज्वला योजना, मनरेगा सहित जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी को देखा। जिला प्रभारी मंत्री ने सूचना केन्द्र में जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा, प्रदीप किशोर जोनवाल, प्रवीन अवस्थी, सुधांशु सक्सैना, आदित्य शर्मा, अंकित कुमार बंशीवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, प्रधान दुष्यंत बघेल, वाचाराम बघेल, डॉ. शिवचरण कुशवाह, जसराज, विक्रम चौधरी, तोताराम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *