February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के संबंध में तैयारियों का लिया जायजा

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रभारी मंत्री श जवाहर सिंह बेढ़म एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सभा स्थल पर पहुॅचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हैलीपैड निर्माण के निर्देश दिए। सभा स्थल पर टैंट, पेयजल, एंबुलेंस मय मेडिकल टीम, अस्थायी शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी निर्देशानुसार संबंधित दयित्वों की कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *