February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट महिला सहित सात लोग घायल जिला अस्पताल रेफर, हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love


हैरिंग्टनगंज अयोध्या
जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैंरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागर पट्टी पूरे काशी का पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट चले लाठी-डंडे व ईंट जिसमें दोनों पक्षों में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए।
घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी हैरिंग्टनगंज में भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने ईलाज कर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह के द्वारा सीएससी हैरिंग्टनगंज पर पहूंचकर घायलों से किया पुछताछ वहीं पर सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व थाना इनायत नगर में दोनों पक्षों का 151 का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
जोकि एक पक्ष के द्वारा अपने घर का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें लगभग दिवार बनकर तैयार हो चुकी है
वहीं पर आज हल्का लेखपाल देवेंद्र कुमार व चौकी हैरिंग्टनगंज पुलिस के द्वारा मौके पर जाकर पैमाइश व माप भी किया गया ।
जो कि पैमाइश होने के थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में कहासुनी गाली गलौज हुई और जमकर मारपीट हुई। वहीं पर एक पक्ष ने हल्का लेखपाल के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है जो कि वीडियो में कैद है।
मारपीट के दौरान सात लोग घायल हो गए।
जो कि घायल कृष्ण कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, अजीत यादव, और दूसरे पक्ष में रामदेव यादव, अनूप यादव , महादेव यादव व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए ।
वहीं पर चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *