February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुचेरा बाजार में शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (संख्या यूपी 42 A/W 4079) ने शाहगंज मोड़ से पहले पैदल जा रहे कुचेरा लक्ष्मण पुरवा निवासी करीब 35 वर्षीय राम नेवल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राम नेवल हाईवे पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पहले दर्शन नगर अस्पताल रेफर किया, जहां से मंडलीय अस्पताल भेजा गया। मंडलीय अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने राम नेवल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार अब तक उसे होश नहीं आया है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना इनायत नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना इनायत नगर ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *