February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों को अपनाए :- संजीव मागो

1 min read
Spread the love


सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों को अपनाए – संजीव मागो

रन फॉर सेफ्टी मैराथन का हुआ आयोजन

सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धौलपुर ।

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा रन फॉर सेफ्टी मैराथन का आयोजन किया गया।
जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।
इससे पूर्व न्यायाधीश संजीव मागो द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सदर यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित सफर के लिए सदैव यातायात नियमों को अपने उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए जो आयोजन कराई जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जागरूकता के माध्यम से रोक लगाई जा सकती है इसलिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि यदि आप वाहन चलते समय ट्रैफिक पुलिस को देखकर यातायात नियमों की पालना करते हैं तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस नियमित रूप से यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइश चल रही है तथा चालान भी किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की रूपरेखा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा व्यापक स्तर पर जिले भर में जागरूकता अभियान के अंतर्गत एलईडी रथ तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ चलाया जाएगा जो कि जिले के सभी भागों में जाकर जागरूकता का लोगों में संचार करेगा।
इस अवसर पर मैराथन में बालिका वर्ग में कुमारी नीलम गुर्जर प्रथम रचना गुर्जर द्वितीय व कमलेश मीणा तृतीय स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग में ब्रजकिशोर प्रथम विजय सिंह द्वितीय व बिशन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से नो हेलमेट नो एंट्री पोस्टर जारी किया गया। जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो, जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुखो देवी, डिप्टी फिजिकल बृजेंद्र कोली, डॉ निखिल अग्रवाल, पूर्व डिप्टी फिजिकल विजय उदैनिया विमोचन कर जारी किया गया।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो व जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जागरूकता रथ शहरी क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग रवाना किए गए हैं जो की यातायात नियमों के वीडियो विजुअल के माध्यम से लोगों के बीच चलाई जा रहे हैं इसके अलावा यातायात नियमों को लेकर लगातार वॉइस के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।
समारोह में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला, परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा, ओम चौधरी, गौरव सक्सेना, शैलेंद्र वर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चोब सिंह, अजय बघेल,राकेश परमार, परमजीत सिंह, पूजा नरसल,रचना सिंह, अनु वशिष्ठ,मोहम्मद जाकिर हुसैन, भूदेव त्यागी, योगेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *