पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, पुलिस टीमें आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का दे रही संदेश
1 min readधौलपुर
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले भर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, पुलिस टीमें आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का दे रही संदेश।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में सभी थानों की पुलिस टीमें लगातार जिले में अपने अपने इलाके के मुख्य बाजारों, शहर व कस्बों आदि में गश्त कर रहे है, सभी थानों के थानाधिकारी अपने अपने इलाको में पुलिस टीमों के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारीगण भी सुचारू गश्त व्यवस्था को चैक करते हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित तौर पर गश्त की जा रही है, इस दौरान पुलिस बल द्वारा जिले के सभी मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है तथा आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
विजय कुमार शर्मा

