February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सफाई से न केवल तन स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और सकारात्मक रहता है :-डीएम

1 min read
Spread the love


धौलपुर

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर नव उत्थान, नई पहचान-बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान थीम पर जिला मुख्यालय के गांधी पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के महत्व पर जोर देते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, धीर सिंह जादौन, विजय त्यागी, वाचाराम बघेल, हेमसिंह बघेला, प्रदीप सिसौदिया, राजीव रस्तोगी, राजू अग्रवाल मदन कोली, मुकेश सक्सैना समेत जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान किया। उन्होंने झाडू लगाकर, कूड़ा एकत्र करके और साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान शहर का चेहरा होते हैं, और इनकी साफ-सफाई बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन जनभागीदारी के बिना यह कार्य अधूरा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमें कई बीमारियों से बचाती है, इसलिए हमें अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी आवश्यक है। सफाई से न केवल तन स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और सकारात्मक रहता है। स्वच्छता का अर्थ है कूड़े-कचरे को इधर-उधर न फेंकना और कचरा कूड़ेदान में डालना। स्वच्छता बनाए रखना हम सभी नागरिकों की ज़िम्मेदारी है और यह देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *