February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास रथों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगी 2 साल की उपलब्धियां

1 min read
Spread the love

विकास रथों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगी 2 साल की उपलब्धियां
जिला कलक्टर ने किया रथों को रवाना
धौलपुर

राज्य सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ शनिवार को धौलपुर से रवाना हुए। इन विकास रथों पर लगी एलईडी पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पिछले दो साल में राज्य व जिले में हुए विकास कार्यों, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी आमजन को दी जा रही है।
जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जाने वाले विकास रथों को जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने इनका अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विकास रथों की जन भागीदारी के साथ रूट चार्ट के अनुसार यात्रा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास रथ की विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक पहुंच सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो सालों में प्रदेश में विकास के जो कार्य किए हैं, उनकी जानकारी विकास रथों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी। पिछले दो साल में जिले में भी विकास के कई कार्य किए गए है।
विकास रथों के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
उपखण्ड अधिकारी धौलपुर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला संपर्क केन्द्र कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 51 जिसका दूरभाष नम्बर 05642-220033 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके प्रभावी संचालन के लिए लेखाधिकारी मांगीलाल आर्य मोबाइल नम्बर 9414413473 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पारी प्रातः 9 बजे से 2.30 बजे तक विष्णुदयाल शर्मा मोबाइल नम्बर 9887431035 तथा द्वितीय पारी दोपहर 2.30 बजे से 7.30 बजे तक मुकेश कुमार गौड मोबाइल नम्बर 8209771756 को नियुक्त किया गया है।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *