February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों को अपने :-संजीव मागो

1 min read
Spread the love


रन फॉर सेफ्टी मैराथन का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों को अपने-संजीव मागो
धौलपुर,

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा रन फॉर सेफ्टी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। न्यायाधीश संजीव मागो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए जो आयोजन कराए जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जागरूकता के माध्यम से रोक लगाई जा सकती है इसलिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि यदि आप वाहन चलते समय ट्रैफिक पुलिस को देखकर यातायात नियमों की पालना करते हैं तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस नियमित रूप से यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइश चल रही है तथा चालान भी किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की रूपरेखा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जिले भर में जागरूकता अभियान के अंतर्गत एलईडी रथ तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ चलाया जाएगा जो कि जिले के सभी भागों में जाकर जागरूकता का लोगों में संचार करेगा। मैराथन दौड़ में बालिका वर्ग में नीलम गुर्जर प्रथम, रसना गुर्जर द्वितीय व कविता मीणा तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में ब्रजकिशोर प्रथम, विजय सिंह द्वितीय व बिशन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुखो देवी, डिप्टी फिजिकल बृजेंद्र कोली, डॉ निखिल अग्रवाल, पूर्व डिप्टी फिजिकल विजय उदैनिया ने जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से नो हेलमेट नो एंट्री पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जागरूकता रथ शहरी क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग रवाना किए गए हैं जो की यातायात नियमों के वीडियो विजुअल के माध्यम से लोगों के बीच चलाई जा रहे हैं इसके अलावा यातायात नियमों को लेकर लगातार वॉइस के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।
समारोह में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला, परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा, ओम चौधरी, गौरव सक्सेना, शैलेंद्र वर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चोब सिंह, अजय बघेल, राकेश परमार, परमजीत सिंह, पूजा नरसल, रचना सिंह, अनु वशिष्ठ, मोहम्मद जाकिर हुसैन, भूदेव त्यागी, योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *