टैंकर की टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, टक्कर से कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त
1 min readअनियंत्रित टैंकर ने कई वाहनों को रौंदा..
टैंकर की टक्कर से आधा दर्जन से अधिक हुए घायल, टक्कर से कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित टैंकर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर से बेदूपारा गांव के पास लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के निकट खड़े आधा दर्जन वाहनों को रौंद दिया। अनियंत्रित टैंकर ने तीन बाइक, एक स्कॉर्पियो तथा एक डिजायर तथा एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। वाराणसी के तरफ जा रहे टैंकर नम्बर UK06CB 8453 NE लगभग डेढ़ किलोमीटर तक आड़े तिरछे होते हुए फोरलेन वाहनों सहित डिवाइडर पर टक्कर मारती रही। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा भीषण दुर्घटना में सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत कोथरा निवासिनी हीरामती उम्र लगभग 50 वर्ष, प्रतीक तिवारी निवासी सराय उम्र लगभग 27 वर्ष, अनुभव तिवारी 21 वर्ष, कोथरा निवासी रवि 26 वर्ष, सुशील 25 वर्ष, वाराणसी के पतेर निवासी सुखराम उम्र 40 वर्ष, भेलूपुर निवासी विपिन उम्र 35 वर्ष, प्रतापगढ़ अरौला निवासी रोशन सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष, सौरभ उम्र लगभग 25 वर्ष घायल हो गए। एंबुलेंस व ग्रामीण की मदद से सभी घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक अफ़रा तफरी का माहौल रहा। लोग भय से कांपते दिखे। आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक ढाबे के आसपास पहले से ही सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे, कोई चाय पी रहा था, कोई नाश्ता कर रहा था, कोई गाड़ी में मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से मिलकर जानकारी ली।
