February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेरे देश का हर युवा आत्मनिर्भर बने प्रधानमंत्री का सपना, मोतीलाल मीणा

1 min read
Spread the love

मेरे देश का हर युवा आत्मनिर्भर बने प्रधानमंत्री का सपना, मोतीलाल मीणा

युवा घरेलू उत्पाद का अधिक से अधिक उपयोग करें, राजवीर सिंह राजावत

धौलपुर

जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मोतीलाल मीणा पूर्व प्रदेश महामंत्री, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह राजावत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धौलपुर, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा पूर्व भाजपा प्रत्याशी धौलपुर विधानसभा रहे, कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज शर्मा, सहसंयोजक जयबीर पोसवाल एवं गगन वाघेला मंच पर उपस्थित रहेl कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई,

कार्यक्रम में धौलपुर के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख कर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की,

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोती लाल मीना ने कहा कि दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं पर विदेशी कम्पनियों का कब्जा है, मोदी सरकार ने टैक्स में कमी कर भारत में निर्मित वस्तुओं की दर कम की है, जो आम जन को राहत दी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है मेरे देश का हर युवा वा आत्मनिर्भर बने,
राजबीर सिंह राजावत ने कहा कि हम अधिक से अधिक घरेलू उत्पाद का उपयोग करें ताकि हमारा देश आत्म निर्भर बन प्रथम श्रेणी में शामिल हो, डा शिवचरण कुशवाहा ने कहां की युवाओं को संकल्पित होना होगा घरेलू उत्पाद प्रयोग के लिए, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मनोज शर्मा ने कहा कि युवा सम्मेलन का आयोजक युवाओं को घरेलू उत्पाद प्रयोग के लिए संकल्पित करना है एवं जागरुकता पैदा करना है, कार्यक्रम सहयोग जयबीर पोसवाल ने कहा कि कि हर युवा को सोचना होगा अपने वार्ड, पंचायत, मोहल्ले, जिला के विकास के लिए संघर्ष करना हुआ और आत्मनिर्भर बनना होगा,
जिला मंत्री विजय त्यागी को घरेलू उत्पाद प्रयोग करने की शपथ दिलाई l
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का सहसंयोजक गगन वाघेला ने धन्यवाद दियाl
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य वाचरम बघेल, गुड्डी मौर्य, मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी, जिला मंत्री विजय त्यागी, जिला मंत्री हरेंद्र राव, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, युवा नेता राहुल राणा, युवा नेता राजा भैया, चतुर सिंह, पंचायत समिति सदस्य, एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *