February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस इंस्पेक्टर ने जालौन में सरकारी आवास में खुद को गोली मारी

1 min read
Spread the love

गोरखपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर ने जालौन में सरकारी आवास में खुद को गोली मारी

जालौन

कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

45 वर्षीय अरुण कुमार राय गोरखपुर के निवासी थे। वे 2023 में जालौन जिले में तैनात हुए थे और जालौन में मीडिया सेल का प्रभार सँभालने के बाद उन्होंने कोंच और उरई कोतवाली में लंबी अवधि तक सेवा दी। 21 अगस्त 2024 को उनका तबादला कुठौंद थाने पर प्रभारी निरीक्षक के रूप में हुआ था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे का दरवाजा खोल कर एक महिला सिपाही भागते हुए बाहर निकली और निरीक्षक खून से लथपथ हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *