February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टोल प्लाज़ा पर बड़ा पर्दाफाश,सीसीटीवी कैमरों का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं की वीडियो क्लिप बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

हलियापुर टोल प्लाज़ा पर बड़ा पर्दाफाश,सीसीटीवी कैमरों का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं की वीडियो क्लिप बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मैनेजर आशुतोष विश्वास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।हलियापुर थाना के उपनिरीक्षक रफ्फन खां की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोप है कि मैनेजर आशुतोष विश्वास सर्विलांस सिस्टम की आड़ में जरई कला,हलियापुर और गौहनिया की महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। कैमरों से वीडियो क्लिप निकालकर उन्हें अपने मोबाइल में सेव करता था।शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 25 अक्टूबर की एक फुटेज वायरल करने की धमकी दी। एक कार की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी अवैध रूप से कॉपी कर धमकाया गया।सूचना मिलने पर टोल प्रबंधन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सर्विलांस रूम से कई संदिग्ध वीडियो क्लिप और रिकॉर्ड मिले। सबूतों के आधार पर मैनेजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।पुलिस ने पूरे सीसीटीवी सिस्टम को सील कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मामले को संवेदनशील मानते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *