February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी ने दिया धरना,

1 min read
Spread the love

अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी ने दिया धरना, कार्यभार और संसाधनों की कमी को लेकर प्रदर्शन जारी

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के विकासखंड अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारियों ने धरने पर बैठे हैं। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो आईएसबी संपूर्णानंद तिवारी को दिया।
संगठन के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत ग्राम सचिवों से विभागीय दायित्वों के साथ साथ बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराएं अन्य विभागों के कार्य भी लिए जा रहे हैं इससे उनके कार्यभार अत्यधिक और बढ़ गया है इससे अतिरिक्त अव्यवस्थित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को और जटिल बना दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 दिसंबर को प्रदेश सचिव के निर्णय के अनुसार सभी ग्राम पंचायत अधिकारी कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन कारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं होता तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में सचिव राघवेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, पंकज मौर्य, अमित गुप्ता, अमित आचार्य, हेमंत कुमार घनश्याम वर्मा विकास कुमार अर्जुन वर्मा वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *