February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

SIR फॉर्म भरने के बाद मतदाताओं को रिसीविंग कराई जाए उपलब्ध : अभिषेक सिंह राणा

1 min read
Spread the love

बीएलओ का सहयोग न मिलने पर भड़के कांग्रेसी डीएम से की शिकायत

SIR फॉर्म भरने के बाद मतदाताओं को रिसीविंग कराई जाए उपलब्ध : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर।

गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के फॉर्म भरने में बीएलओ द्वारा सहयोग न करने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की है। पूरे मामले को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुलाकात की और शिकायती पत्र देकर बीएलओ से सहयोग की मांग की है। ताजा मामला 189 जयसिंहपुर (सदर) विधानसभा से जुड़ा है। जहां मतदान केंद्र जू0हा0 स्कूल कूरेभार के बूथ संख्या 327 की बीएलओ संगीता रानी अपने बूथ के मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरने में पूर्णतः सहयोग नहीं करने का आरोप लगा है तथा 2003 के मतदाता सूची से मिलान करने तथा एसआईआर फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें कोई रिसीविंग नहीं दी जा रही है जिसको लेकर कांग्रेसियों ने चिंता जताई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने जिलाधिकारी से मांग की 189 जयसिंहपुर (सदर) विधानसभा बूथ संख्या 327 की जांच कर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म जमा करने में बीएलओ संगीता रानी से सहयोग सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि यह स्थिति जयसिंहपुर विधानसभा की नहीं है लगभग सभी विधानसभाओं से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है जहां पार्टी के तरफ से भी फार्म जमा करवाने बीएलओ नियुक्त किए गए हैं लेकिन बीएलओ पूर्णतः सहयोग नहीं नहीं कर रहे हैं जिससे मतदाताओं को फॉर्म जमा करने में कठिनाई हो रही है। इस मौके पर जिला सचिव आमिर पठान,ममनून आलम, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी आदि लोग साथ रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *