February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चालक/परिचालक का अभाव बताकर एआरएम अकबरपुर ने बस संचालन से खड़े किए हाथ

1 min read
Spread the love

हाल ए अकबरपुर डिपो की:— समय सारणी/किराया सूची बनने के बाद भी किछौछा से बढ़नी के बीच प्रस्तावित बस संचालन पर लगा ग्रहण।चालक/परिचालक का अभाव बताकर एआरएम अकबरपुर ने बस संचालन से खड़े किए हाथ

जल्द से जल्द बस संचालन के लिए सभासद आरती जयसवाल ने सीएम/परिवहन मंत्री,कमिश्नर सहित अन्य को भेजा पत्र

अयोध्या।

अकबरपुर डिपो पर तैनात अधिकारियों के खेल भी निराले है।गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल के पत्र पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने मुस्लिमों के प्रसिद्ध दरगाह किछौछा से बढ़नी(वाया-अकबरपुर, टांडा,महबूबगंज,गोसाईगंज,अयोध्या,गोंडा,बलराम पुर,तुलसीपुर)के बीच चलने वाली बस को संचालन किए जाने की बीते 2 महीने पूर्व अनुमति दी तो क्षेत्रवासियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।लेकिन क्षेत्र वासियों की खुशी तब काफूर हो गई जब उन्हें पता चला कि डिपो पर तैनात एआरएम ने बस संचालन में चालकों/परिचालकों का हवाला देते हुए एक बार फिर इसके संचालन में बाधा उत्पन्न कर दी गई। जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्री आज भी प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम पर कार्रवाई करने तथा बस जल्द से जल्द चलाये जाने को लेकर गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद श्रीमती आरती जयसवाल ने मुख्यमंत्री,परिवहन मंत्री, मंडलायुक्त सहित निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है

बस संचालन का समय हुआ तय:–
बीते दिनों सभासद श्रीमती जायसवाल को भेजे पत्र में महकमे ने उक्त मार्ग पर चलने वाली बस का रात्रि ठहराव किछौछा/बढ़नी तय करते हुए एक बस सुबह 06 बजे बढ़नी से तथा दूसरी बस साम सवा 06 बजे अकबरपुर से चलाने का निर्णय लिया था।बताया गया था कि बढ़नी से प्रतिदिन सुबह 6 बजे छूटने वाली बस संख्या यूपी 78 एचटी/4396 सुबह 07 बजे तुलसीपुर,08 बजे बलरामपुर,सवा 9 बजे गोंडा,साढ़े 11 बजे अयोध्या, दोपहर 2 बजे टांडा,पौने 3 बजे किछौछा पहुंच कर वापस पौने 4 अकबरपुर आयेगी तथा दूसरी बस यूपी 78 एचएन/2567 साम सवा 6 बजे अकबरपुर से चलकर 7 बजे किछौछा,साढ़े 7 बजे टांडा,पौने 10 बजे अयोध्या, रात सवा 12 बजे गोंडा,डेढ़ बजे बलराम पुर,ढाई बजे तुलसी पुर एवं सुबह पौने 4 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

किराया सूची हुई सार्वजनिक:–

सभासद श्रीमती जायसवाल को अकबरपुर डिपो पर तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय द्वारा बीते 07 नवम्बर 2025 को भेजे गए पत्र के पत्रांक सं0-अयो0क्षे0/स0क्षे0प्र0/अ0पुर/संचा0/2025 /2380 के अनुसार किछौछा से बढ़नी (270 किमी0)का भाड़ा 368 रु0,पचपेड़वा(254 किमी0) 347 रु0,गैसंडी(242 किमी 0) 332रु0,तुलसीपुर (228 किमी0)313 रु0,बलरामपुर (201 किमी0) 276 रु0, इटियाथोक(179 किमी0) 244 रु0,गोंडा(159 किमी0) 218 रु0,अयोध्या (फैजाबाद)(89 किमी0)127 रु0, अयोध्या धाम(109 किमी0) 156 रु0, देवकाली (81 किमी0)114 रु0,मया (55 किमी0)78 रु0,महबूबगंज (42 किमी0)61 रु0,टांडा(22 किमी0)32 रु0,बसखारी(04 किमी0)08 रु0 निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *