February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मैजापुर के 27 वर्षीय युवक लवलेश पांडे लापता, परिजनों में परेशान,लखनऊ में अपहरण की आशंका

1 min read
Spread the love

लखनऊ में अपहरण की आशंका: मैजापुर के 27 वर्षीय युवक लवलेश पांडे लापता, परिजनों में हड़कंप

गोंडा।

जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैजापुर निवासी 27 वर्षीय लवलेश पाण्डे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार में कोहराम मचा है। लवलेश अपने बड़े भाई अखिलेश पांडे के साथ इंदिरा नगर सी-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, वह बीते दिन दोपहर करीब 2 बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शाम करीब 5 बजे अखिलेश पांडे के मोबाइल पर लवलेश के ही फोन से एक संदिग्ध संदेश आया, जिसमें लिखा था कि “आपका भाई हमारे कब्जे में है, उसे सुरक्षित चाहते हो तो 50 लाख रुपये तैयार रखें। रुपये जहाँ लोकेशन भेजी जाएगी, वहीं पहुँचाना।” इस संदेश के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस ने घटना को मात्र गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया है, जबकि संदेश साफ तौर पर अपहरण की ओर इशारा करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक बावन सिंह ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ व संबंधित सीओ से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जांच तेजी से की जा रही है। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर लवलेश के मोबाइल की अंतिम लोकेशन हाथरस-अलीगढ़ सीमा क्षेत्र में मिली है, जिसके आधार पर टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। उधर, परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि मामले को अपहरण के रूप में लेते हुए लवलेश पांडे की शीघ्र व सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *